चिड़ावा: ओजटू के नजदीक झुंझुनूं बाईपास पर ओवरलोड वाहन आपस में उलझकर पलटे, बड़ा हादसा टल गया
चिड़ावा शहर के नजदीक सूरजगढ़ - झुंझुनूं बाइपास पर ओजटू के पास दो ओवरलोड वाहन आपस में उलझकर सड़क किनारे पलट गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे के करीब ओजटू की तरफ जा रहे ट्रेक्टर ट्राली व पिकअप के पाल आपस में उलझ गए जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित हो गए।