चिड़ावा: पांथरोली में दहिया दंपती की पुण्यतिथि पर मूर्ति का अनावरण, जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि
पांथरोली के स्वर्गीय रामकुमार दहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर स्व. श रामकुमार दहिया एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. पार्वती देवी की मूर्ति का अनावरण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल ने अपने कर-कमलों से मूर्ति का अनावरण किया।