चिड़ावा: नरहड़ में किसान आंदोलन के नेता गणपतराम बगरानिया की 52वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ किसान सम्मेलन
शेखावाटी किसान आंदोलन के प्रखर नेता स्व. गणपतराम बगरानिया की 52वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को नरहड़ में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्री गणपतराम बगरानिया स्मृति संस्थान के बैनर तले आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान निहाल सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि पिलानी विधायक पितराम सिंह काला रहे।