चिड़ावा: पिलानी में अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ आक्रोश, SUCI(C) ने डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका
पिलानी तालाब बस स्टैंड पर सोमवार को सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी के नेतृत्व में अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो व उनकी पत्नी को अमेरिका द्वारा बंधक बनाए जाने तथा वेनेजुएला पर हमले की साजिश के विरोध में डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया गया।