Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
kaimurnew
कैमूर जिले के कुदरा से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नगर पंचायत की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि इन दिनों कुदरा-रामपुर नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, ऐसे में कुदरा नगर पंचायत के कर्मी नदी में ही सारा कचरा गिरा रहे हैं।
Mohania, Kaimur
| Sep 10, 2026
MORE NEWS
कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड के ग्राम भतौनी से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जहाँ जंगली राजभर के 8 वर्षीय पुत्र अरुण राजभर की तालब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.
Mohania, Kaimur | Sep 10, 2026
कैमूर DM ने प्रचार रथ को दिखायी हरी झंडी, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार और नशा मुक्ति को लेकर करेंगे जागरूक वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार और नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कैमूर जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को जिला पदाधिकारी कैमूर कुमार अनुराग और उप विकास आयुक्त रोहित कर्दम ने समाहरणालय परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डीएम ने बताया कि माता-पिता भरण पोषण एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण अधिनियम 2007 के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को अपने बेटे, बेटी, पौत्र, पौत्री या संपत्ति के वारिस से भरण पोषण पाने का पूरा अधिकार है। अगर परिवार इसका पालन नहीं करता है तो वरिष्ठ नागरिक अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता वाले अधिकरण और जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता वाले अपील अधिकरण में शिकायत दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम का पालन नहीं करने पर 5000 रुपये तक का जुर्माना, 3 महीने की सजा या दोनों हो सकते हैं। अनुमंडल स्तरीय अधिकरण 10,000 रुपये तक का मासिक भत्ता दिलाने का आदेश दे सकता है। साथ ही यह प्रचार रथ जिले में नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर भी लोगों को जागरूक करेगा। इस अवसर पर डीआरडीए निदेशक और सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग मौजूद रहे।
Mohania, Kaimur | Sep 10, 2026
भभुआ बाल सुधार गृह में नाबालिग की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस बाल सुधार गृह में POCSO मामले में रह रहे नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। न्यायालय में पेशी के बाद वापस बाल सुधार गृह पहुंचने के कुछ देर बाद बाथरूम में अचेत मिला नाबालिग। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
Mohania, Kaimur | Sep 10, 2026
दूघरा सहित आधा दर्जन गांव के लोगों की जिंदगी जर्जर नाव के सहारे....गुरु की अंतिम इच्छा: सांसद मनोज तिवारी बनवा दें दुर्गावती नदी पर पुल...देखिए पूरी रिपोर्ट.. #ManojTiwari Manoj Kumar Sasaram Samrat Choudhary CMO Bihar Bharat Bind
Mohania, Kaimur | Sep 10, 2026
हम खबरों के लिए कीचड़ में उतरते हैं और ग्राउंड रिपोर्टिंग दिखाते हैं भभुआ प्रखंड के कैथी पंचायत के दूघरा गांव के ग्रामीण इसी कीचड़ और जान जोखिम में डाल नाव से यात्रा करते हैं बच्चे इसी नाव के सहारे स्कूल जाते हैं हमेशा हादसों का डर बना रहता है,इस मामले में पर कैमूर डीएम कुमार अनुराग से भी हमारी बात हुई उन्होंने जल्द इस मामले पर संज्ञान लेने की बात कही...इन ग्रामीणों का दर्द ना विधायक सुनते हैं और ना ही सांसद!500मीटर की दूरी 15 किलोमीटर में तय करते हैं ग्रामीण.....खबरें थोड़ी देर में...सांसद मनोज तिवारी को शिक्षा देने वाले शिक्षक ने कहा मेरी गुरुदक्षिण में पुल दे दीजिए!
Mohania, Kaimur | Sep 10, 2026
लोगों की समस्याओं पर जिला प्रशासन और सरकार का ध्यान आकर्षण करना प्राथमिकता उसके लिए हम ग्राउंड पर हम उतरते हैं,इसी क्रम में दूघरा गांव के ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले तो उन्होंने भी इस मामले में संज्ञान लेने की बात कही....
Mohania, Kaimur | Sep 10, 2026
कैमूर के 1,78,369 पेंशनधारियों के खाते में पहुंची अगस्त की पेंशन, बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 1 करोड़ 5 लाख 67 हजार 975 पेंशनधारियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत अगस्त माह की पेंशन राशि 1100 रुपये प्रति लाभार्थी सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी। कैमूर जिले में जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा और जिले के पेंशन लाभार्थी ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम में जुड़े। जिला पदाधिकारी ने सभी पेंशनधारियों को पेंशन अंतरण की बधाई दी और आश्वस्त किया कि पेंशन की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। डीएम ने सहायक निदेशक को निर्देश दिया कि जिन पेंशनधारियों को लाभ में दिक्कत आ रही है, उसका त्वरित निष्पादन कर भुगतान सुनिश्चित करें। अगर किसी दिव्यांगजन, वृद्धजन या विधवा माता-बहनों को लाभ नहीं मिल रहा है तो वे सीधे जिला पदाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या लेकर आ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक माह की 10 तारीख को विगत माह की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से खातों में भेजी जाएगी। कैमूर जिले का विवरण: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन - 37,344 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन - 7,581 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन - 1,090 मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन - 1,01,237 लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन - 13,439 बिहार निःशक्तता पेंशन - 17,678 इस प्रकार जिले के कुल 1,78,369 पेंशनधारियों को कुल 20 करोड़ 61 लाख 59 हजार 200 रुपये की राशि भेजी गई। अपील जिले में लगभग 6,300 पेंशनधारियों ने अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है, जिससे वे वंचित हैं। ऐसे सभी लाभार्थी आज ही आधार कार्ड के साथ नजदीकी CSC / वसुधा केंद्र पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण करा लें, या अपने विकास मित्र से संपर्क कर भौतिक सत्यापन करा लें।
Mohania, Kaimur | Sep 10, 2026
कैमूर नौघरा में शिक्षा का नया केंद्र तैयार, मंत्री जमा खान ने किया आवासीय विद्यालय का उद्घाटन चैनपुर प्रखंड के ग्राम नौघरा में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। गुरुवार को मंत्री जमा खान ने नवनिर्मित 560 बेड की क्षमता वाले अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर शैक्षणिक और आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर मंत्री जमा खान ने कहा कि यह विद्यालय केवल एक भवन नहीं बल्कि क्षेत्र के बच्चों के सपनों, बेहतर भविष्य और शिक्षा की नई उम्मीद का केंद्र है। यहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आवासीय सुविधा भी मिलेगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहा है कि चैनपुर और कैमूर के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ आगे बढ़ने के अधिक से अधिक अवसर मिलें। नौघरा में इस विद्यालय की शुरुआत उसी संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मंत्री ने विश्वास जताया कि यहां से शिक्षा प्राप्त कर बच्चे नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे और अपने परिवार, समाज के साथ पूरे कैमूर का नाम रोशन करेंगे।
Mohania, Kaimur | Sep 10, 2026