कैमूर नौघरा में शिक्षा का नया केंद्र तैयार, मंत्री जमा खान ने किया आवासीय विद्यालय का उद्घाटन
चैनपुर प्रखंड के ग्राम नौघरा में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है।
गुरुवार को मंत्री जमा खान ने नवनिर्मित 560 बेड की क्षमता वाले अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर शैक्षणिक और आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस मौके पर मंत्री जमा खान ने कहा कि यह विद्यालय केवल एक भवन नहीं बल्कि क्षेत्र के बच्चों के सपनों, बेहतर भविष्य और शिक्षा की नई उम्मीद का केंद्र है। यहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आवासीय सुविधा भी मिलेगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहा है कि चैनपुर और कैमूर के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ आगे बढ़ने के अधिक से अधिक अवसर मिलें। नौघरा में इस विद्यालय की शुरुआत उसी संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मंत्री ने विश्वास जताया कि यहां से शिक्षा प्राप्त कर बच्चे नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे और अपने परिवार, समाज के साथ पूरे कैमूर का नाम रोशन करेंगे।
Mohania, Kaimur | Sep 10, 2026