भाजपा सरकार में भाजपा नेता भी सुरक्षित नहीं? ब्लॉक प्रमुख के घर करोड़ों की चोरी से उठे सवाल
रात्रिकालीन गश्त पर सवाल, लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत
रात्रि गस्ती की जगह सोती रही थाना पुलिस और चोरों ने लूट लिया भाजपा नेता का घर
सरायममरेज थाना क्षेत्र के झारी गांव में वारदात, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश, पुलिस ने शीघ्र खुलासे का किया दावा
✒️ रिपोर्ट: सहयोगी सुनील व प्रमोद यादव के साथ राजेश सोनकर प्रयागराज
उत्तरप्रदेश । प्रयागराज के सरायममरेज थाना क्षेत्र के झारी गांव में भाजपा ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव के घर देर रात हुई कथित चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि रात करीब दो बजे बेखौफ चोर घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर के भाजपा ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव के घर हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और रात्रिकालीन गश्त को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि रात्रि गश्त प्रभावी होती तो इस तरह की बड़ी वारदात पर अंकुश लगाया जा सकता था।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सरायममरेज पुलिस, फील्ड यूनिट तथा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही चोरी गए माल की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। समाचार लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह घटना एक बार फिर इस बात की ओर संकेत करती है कि संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रिकालीन गश्त, तकनीकी निगरानी और सामुदायिक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। पुलिस का कहना है कि मामले के शीघ्र अनावरण के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
यदि पुलिस की रात्रिकालीन गश्त और अपराध नियंत्रण व्यवस्था प्रभावी होती है तो ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच जारी है। चोरी की घटना का खुलासा कब तक हो पाएगा और आरोपियों की गिरफ्तारी कब होगी, इस पर सभी की निगाहें प्रयागराज पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
🟥 आम नागरिक अपने घरों में सीसीटीवी कैमरे, मजबूत ताले और सुरक्षा अलार्म जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन से अपेक्षा है कि रात्रिकालीन गश्त को और प्रभावी बनाया जाए तथा चोरी जैसी घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
👇👇👇
#NDNEWS #दैनिकनिष्पक्षधारा #Prayagraj #SarayMamrej #Jhari #Theft #PrayagrajPolice #UttarPradesh #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice
👇👇
@dgpup
@UPGovt
@RSSorg
@Uppolice
@wpl1090
@RSSgeet
@MIB_India
@PMOIndia
@HMOIndia
@VHPDigital
@CMOUP_RC
@myogioffice
@InfoDeptUP
@CMOfficeUP
@UPPRD1948
@ChiefSecyUP
@MahantYogiG
@ChiefSecyUP
@BajrangDalOrg
@myogiadityanath
@112UttarPradesh
@UPPViralCheck
@UpPolicemitra
@prayagraj_pol
@ADGZonPrayagraj
@DM_PRAYAGRAJ
@CommissionerPrg
@NigamPrayagraj
@Prayagraj_TP
@PROdefprayagraj
👇👇👇
🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा
मुख्य संपादक / संस्थापक: राजन सिंह हाड़ा
सह-संपादक: शालिनी सिंह भदौरिया
✒️ रिपोर्ट: सहयोगी सुनील व प्रमोद यादव के साथ राजेश सोनकर प्रयागराज
📍 कार्यालय-3: U158, हीरा स्वीट्स के पास, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, पूर्वी दिल्ली – 110092 (NCR)
📍 कार्यालय-2: विधानसभा रोड, बर्लिंगटन चौराहा, लखनऊ – 226001 (UP)
📍 कार्यालय-1: 1/1 अटल बिहारी चौराहा, नियर बर्मा चौराहा, फतेहपुर – 212601 (UP)
📅 दिनांक: 09 सितंबर 2026
📆 दिन: बुधवार
📧 Email: ndnewschannel@gmail.com
📞 मोबाइल: 096961 19696