डुमरांव: सोवा का पंचायत सरकार भवन 7 साल में भी अधूरा, कर्मचारी पुराने भवन में काम करने को मजबूर; जांच का आश्वासन मिला
Dumraon, Buxar | Sep 12, 2026 सोवा पंचायत में करीब सात वर्षों से बन रहा पंचायत सरकार भवन अबतक पूर्ण रूप से तैयार नहीं हो सका है। भवन का बाहरी ढांचा तैयार हो चुका है, लेकिन अंदरूनी कई जरूरी कार्य अभी भी अधूरे पड़े हैं। स्थिति यह है कि संवेदक द्वारा अबतक भवन को प्रशासन के हवाले नहीं किया गया है।