बड़ागांव धसान में महिला पर गिरी जर्जर बिजली केबल, करंट लगने से घायल
बड़ागांव धसान में हनुमान मंदिर जाने वाली सड़क पर आज सोमवार को जर्जर विद्युत केबल राह चलती महिला के ऊपर गिर गई। केबल की चपेट में आने से महिला को करंट लग गया और वह चीखते-चिल्लाते हुए सड़क पर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए लकड़ी के डंडे से केबल को हटाया और आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए। हादसे को लेकर नगरवासियों में विभाग के प्रति आक्रोश है।