🚨 नो पार्किंग में खड़ी पुलिस की गाड़ी, आम लोगों की परेशानी बढ़ी!
रुद्रप्रयाग। नो पार्किंग जोन में पुलिस की गाड़ी खड़ी होने से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर खड़ी पुलिस की गाड़ी के चलते रास्ता संकरा हो गया है, जिससे बार-बार जाम की स्थिति बन रही है।
हैरानी की बात यह है कि यातायात नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी संभालने वाली पुलिस की गाड़ी ही जाम का कारण बन रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब नो पार्किंग में पुलिस की गाड़ी खड़ी होगी, तो आम लोगों से नियमों के पालन की अपेक्षा कैसे की जा सकती है?
अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करते हैं या नहीं।
\#Rudraprayag #TrafficProblem #NoParking #Police #PublicIssue
Rudraprayag, Rudraprayag | Nov 2, 2026