सरकारी स्कूल के निरीक्षण को पहुंची CJP टीम पर ग्रामीणों का हमला, गाड़ियों के शीशे तोड़े
बगरू के रामपुरा कंवरपुरा में CJP टीम को ग्रामीणों ने घेरा, दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप
जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका और उनके कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्रामीणों ने CJP टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और गांव की सीमा पर रास्ता जाम कर उनकी गाड़ियों को रोक लिया।
CJP का आरोप है कि ग्रामीणों ने टीम की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान राजस्थान पुलिस मौके पर मौजूद रही, लेकिन टीम की मदद के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।
वहीं, ग्रामीणों और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे सरकारी स्कूल के नाम पर बाहरी लोगों को गांव में राजनीति और गंदगी नहीं करने देंगे। ग्रामीणों के मुताबिक, स्कूल के लिए सरकार की ओर से 12.50 लाख रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं और वे अपने स्तर पर स्कूल की व्यवस्था बेहतर करवाएंगे।
ग्रामीणों ने CJP पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और देश को बांटने वाली राजनीति करने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल इस पूरे विवाद को लेकर दोनों पक्षों के आरोप सामने आए हैं और घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बताया जा रहा है।
#Jaipur #Bagru #Rajasthan #RampuraKanwarpura #CJP #CockroachJanataParty #AshutoshRanka #RajasthanPolice #GovernmentSchool #Villagers #BreakingNews #LocalNews #ViralNews #PoliticalNews #BolDoBharat
Orai, Jalaun | Aug 22, 2026