उज्जैन: चौड़ीकरण वाले मार्गों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, कोयला फाटक से सतीगेट तक हटाए गए अवैध निर्माण 🚜🚧
उज्जैन शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नगर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के कड़े निर्देशों के बाद कोयला फाटक से कंठाल होते हुए सतीगेट तक नाली के ऊपर किए गए अवैध निर्माण (ओटले, ब्लॉक और चढ़ाव) को जेसीबी (JCB) की मदद से ध्वस्त कर दिया गया है। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया है कि जिन प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण हो चुका है, वहां किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रिमूवल गैंग को ऐसे मार्गों की नियमित निगरानी करने और अतिक्रमण पाए जाने पर जब्ती व जुर्माने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
#UjjainNews #NagarNigamUjjain #AntiEncroachment #SmartCityUjjain #TrafficManagement