उज्जैन: विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के नेतृत्व में रचेगा नया इतिहास, 151 स्थानों पर होगा 31 हजार कन्याओं का पूजन
धार्मिक नगरी उज्जैन में 17 अक्टूबर को नवरात्र पर्व के अवसर पर एक भव्य और ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। उज्जैन उत्तर से विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने बताया कि 'लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महाआयोजन समिति' के तत्वावधान में शहर के 151 स्थानों पर एक साथ 31 हजार कन्याओं का पूजन किया जाएगा। इस वृहद महायज्ञ को सफल बनाने के लिए करीब 5 हजार कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए हर पूजन स्थल पर 30 प्रबुद्धजनों (डॉक्टर, वकील, किसान व संगठन प्रमुख) को अतिथि बनाया गया है। सुबह 9:30 बजे से शुरू होने वाले इस भव्य आयोजन के साक्षी शहर के करीब डेढ़ लाख लोग बनेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 18 अक्टूबर को उज्जैन आगमन प्रस्तावित है।
#UjjainNews #KanyaPujan #Navratri #AnilJainKaluheda #MPNews UjjainNorth SpiritualUjjain UjjainUpdates