बरेली: बरेली में भाईदूज पर भव्य मड़ई मेला, चंडी माता और ढालों का विशेष पूजन
Baraily, Raisen | Nov 11, 2026 बरेली में भाईदूज पर नदी रोड पर भव्य मड़ई मेले का आयोजन हुआ। चंडी माता व ढालों का विधि-विधान से पूजन किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।