भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रायसेन जिले के बरेली नगर सहित कई स्थानों पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। बरेली स्थित दिग्विजय परिसर में एकत्रित कांग्रेसियों ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विधानसभा में कथित अपशब्दों के प्रयोग को जनता का अपमान बताया।