बरेली: ग्राम चैनपुर में पुलिस ने 4 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला को हिरासत में लिया, मामला दर्ज
Baraily, Raisen | Feb 19, 2026 बाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चैनपुर में मुखबीर से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला अपने घर के सामने अवैध रूप से कच्ची शराब बेचने लेकर खड़ी है, मुखबीर के बताएं स्थान पर पुलिस पहुंची जहां महिला सफेद प्लास्टिक की केन में चार लीटर शराब लेकर खड़ी थी उक्त शराब जप्त कर महिला पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।