बरेली: शिवपुरी: करेरा में अधिवक्ता की हत्या पर बरेली में आक्रोश, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग
Baraily, Raisen | Feb 16, 2026 शिवपुरी जिले के करेरा में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में में बरेली में सोमवार दोपहर 1 बजे अभिभाषक संघ ने कड़ी निंदा की है। अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बरेली तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सोपा कड़ी कार्रवाई की मांग की ।