बरेली: बरेली नगर में सीसीटीवी कैमरे लगने से जांच में मिलेगी मदद
Baraily, Raisen | Feb 20, 2026 बरेली नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने लगी है। क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार के राज्य स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की पहल पर नगर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं।