पटना ग्रामीण: चौक थाना क्षेत्र के लाल इमली बाग में एक भाई ने अपने ही भाई के साथ मारपीट कर किया जख्मी
पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के लाल इमली बाग में एक भाई ने अपने ही भाई के साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। पंचायत के द्वारा या फैसला सुनाया गया था कि दोनों भाई मिलकर अपनी मां का खर्च उठाएंगे, लेकिन एक भाई ने अपनी मां का खर्च उठाने से मना कर दिया और जब दूसरे भाई ने उसे मां का खर्च उठाने के लिए कहा तो उसने अपने ही भाई के साथ मारपीट की।