पटना ग्रामीण: ट्रांसपोर्ट नगर जकरियापुर में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का खुलासा , दो गिरफ्तार
पटना के ट्रांसपोर्ट नगर जकरियापुर में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। इस मामले में 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मौके से शराब बनाने का सामान, विभिन्न ब्रांड की खाली बोतलें, रैपर और लाखों रुपए का शराब बरामद हुआ है। होम्योपैथिक दवा और फिनाइल बनाने के नाम पर नकली शराब बनाई जा रही थी। गुप्त सूचना पर ये कार्रवाई की गई है।