पटना ग्रामीण: शाहपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
राजधानी पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र में युवक का शव मिला है। घटनास्थल से नशीला इंजेक्शन और खाली दवा की बोतल बरामद हुआ है। नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है। मृतक के बांह पर इंजेक्शन के निशान भी मिले हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।