पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा को एक बार फिर से बताया आरक्षण विरोधी
नीतीश सरकार के द्वारा पिछड़ों और अति पिछड़ों को 65% दिए गए आरक्षण को पटना हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसे लेकर गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा पर करारा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने चुनाव में भी कहा था कि भाजपा आरक्षण विरोधी है।