पटना ग्रामीण: पटना में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नीट पेपर लीक मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के PS पर लगाया आरोप
बिहार में नीट पेपर लीक मामले को लेकर सियासत तेज है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने इसको लेकर अब तक का सबसे बड़ा दावा किया। उन्होंने इस प्रकरण में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी घेर लिया है। दरअसल, विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम ने पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड सिकंदर यादवेंदु के लिए कमरा बुक करवाया था।