पटना ग्रामीण: नीट परीक्षा रद्द करवाने की मांग पर यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, कारगिल चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
नीट परीक्षा में पेपर लीक को लेकर अलग-अलग राज्यों में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर गुरुवार को पटना के कारगिल चौक पर छात्र संगठन आइसा द्वारा प्रदर्शन किया गया। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका गया। इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की।