लालगंज: संत पंकज जी महाराज का 108 दिवसीय जनजागरण यात्रा का 101वां पड़ाव हलिया में
जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के संस्थाध्यक्ष संत पंकज जी महाराज ने हलिया के बरुआ-औरा पहाड़ी पर 108 दिवसीय जनजागरण यात्रा के 101वें पड़ाव में श्रद्धालुओं को भजन, सुमिरन और शाकाहार के महत्व पर प्रबचन दिया। उन्होंने नशा मुक्त जीवन और सच्चे प्रभु की खोज के लिए सत्संग और सूरत शब्द योग को अपनाने की सलाह दी। महात्मा की भूमिका और आगामी समय की चुनौतियों पर भी उन्होंने बताया।