Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
No video available

भीलवाड़ा: Sdpi ने मीटिंग में बुलाकर बिना जानकारी के न जाने कौन सा पद दिया नंदलाल रेगर भीलवाड़ा उप नगर सांगानेर में 2 दिन पहले

Bhilwara, Bhilwara | Aug 11, 2021

MORE NEWS

*तिरपाल से पक्के आशियाने तक भोली देवी के सपनों का घर हुआ साकार।*

भीलवाड़ा/आकोला: (रमेश चन्द डाड)                                             Oमंशा ग्राम पंचायत के भीलों का झोपड़ा गांव की विधवा महिला भोली देवी भील और उसके दो मासूम बच्चों के जीवन में आखिरकार खुशियों की नई सुबह आ गई। कभी बारिश, धूप और ठंड के बीच एक पतली तिरपाल के नीचे जीवन गुजारने को मजबूर यह परिवार अब अपने पक्के मकान में रहने लगा है। सामाजिक सरोकार, जनसहयोग और सकारात्मक पत्रकारिता की बदौलत भोली देवी का वर्षों का संघर्ष आखिरकार रंग लाया।
प्रमुख अख़बार की खबर "न छत, न साया, तिरपाल के नीचे जिंदगी गुजारने को मजबूर विधवा महिला, 2 मासूम बच्चे भी बेहाल" शीर्षक से खबर प्रकाशित कर भोली देवी और उसके बच्चों की पीड़ा को प्रमुखता से उठाया था। खबर सामने आने के बाद प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, भामाशाहों और ग्रामीणों ने इस परिवार की मदद के         लिए हाथ बढ़ाए।
भोली देवी के पति प्रभु भील की करीब तीन वर्ष पूर्व सिलिकोसिस बीमारी से मौत हो गई थी। पति के निधन के बाद परिवार के सामने आजीविका और आश्रय का संकट खड़ा हो गया। न घर था, न जमीन और न ही कोई स्थायी आय का साधन। ऐसे हालात में भोली देवी अपने पुत्र दुर्गेश (12) और मुकेश (11) के साथ तिरपाल के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर थी।
खबर प्रकाशित होने के बाद कोटड़ी प्रधान करण सिंह बेलवा स्वयं गांव पहुंचे और परिवार की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सरकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ ही जनसहयोग से मकान निर्माण कराने की घोषणा की व समाजसेवियों और ग्रामीणों को जोड़ा गया। किसी ने सीमेंट दी, किसी ने बजरी, पत्थर और ईंटों का सहयोग किया तो कई लोगों ने आर्थिक सहायता प्रदान की। जनसहयोग से शुरू हुआ यह अभियान धीरे-धीरे एक मिसाल बन गया और कुछ ही समय में भोली देवी का मकान बनकर तैयार हो गया।
मकान निर्माण पूर्ण होने के बाद बुधवार को भामाशाहों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में नव निर्मित मकान का विधिवत शुभारंभ किया गया। पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर मकान का लोकार्पण किया गया तथा विधवा महिला भोली देवी और उसके दोनों मासूम बच्चों का नए घर में गृह प्रवेश कराया गया। वर्षों बाद अपने सिर पर पक्की छत मिलने से भोली देवी की आंखें नम हो गईं और मौजूद लोगों ने भी इस भावुक पल को महसूस किया।
इस अवसर पर समाजसेवी दिनेश पारीक, नारायण भदाला, कैलाश जाट, राम वैष्णव, सद्दाम मंसूरी, विजय चौधरी, काना जाट, रत्न तेली, जगदीश तेली, देवराज जाट, पंडित लोकेश कुमार, रामलाल पांडे, पुष्पेंद्र शर्मा, नारायण गोस्वामी तथा शिवांश पुरोहित सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
यह पूरा घटनाक्रम इस बात का उदाहरण बन गया कि जब पत्रकारिता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज बनती है, तो प्रशासन, जनप्रतिनिधि और समाज मिलकर किसी की जिंदगी बदल सकते हैं। तिरपाल के नीचे जीवन गुजारने वाली भोली देवी और उसके बच्चों को आज पक्की छत मिल चुकी है, जो जनसहयोग, संवेदनशीलता और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल है।
 भामाशाहों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से साकार हुआ सपना, वर्षों बाद विधवा महिला और उसके बच्चों को मिली अपने घर की खुशी

*तिरपाल से पक्के आशियाने तक भोली देवी के सपनों का घर हुआ साकार।* भीलवाड़ा/आकोला: (रमेश चन्द डाड) Oमंशा ग्राम पंचायत के भीलों का झोपड़ा गांव की विधवा महिला भोली देवी भील और उसके दो मासूम बच्चों के जीवन में आखिरकार खुशियों की नई सुबह आ गई। कभी बारिश, धूप और ठंड के बीच एक पतली तिरपाल के नीचे जीवन गुजारने को मजबूर यह परिवार अब अपने पक्के मकान में रहने लगा है। सामाजिक सरोकार, जनसहयोग और सकारात्मक पत्रकारिता की बदौलत भोली देवी का वर्षों का संघर्ष आखिरकार रंग लाया। प्रमुख अख़बार की खबर "न छत, न साया, तिरपाल के नीचे जिंदगी गुजारने को मजबूर विधवा महिला, 2 मासूम बच्चे भी बेहाल" शीर्षक से खबर प्रकाशित कर भोली देवी और उसके बच्चों की पीड़ा को प्रमुखता से उठाया था। खबर सामने आने के बाद प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, भामाशाहों और ग्रामीणों ने इस परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाए। भोली देवी के पति प्रभु भील की करीब तीन वर्ष पूर्व सिलिकोसिस बीमारी से मौत हो गई थी। पति के निधन के बाद परिवार के सामने आजीविका और आश्रय का संकट खड़ा हो गया। न घर था, न जमीन और न ही कोई स्थायी आय का साधन। ऐसे हालात में भोली देवी अपने पुत्र दुर्गेश (12) और मुकेश (11) के साथ तिरपाल के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर थी। खबर प्रकाशित होने के बाद कोटड़ी प्रधान करण सिंह बेलवा स्वयं गांव पहुंचे और परिवार की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सरकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ ही जनसहयोग से मकान निर्माण कराने की घोषणा की व समाजसेवियों और ग्रामीणों को जोड़ा गया। किसी ने सीमेंट दी, किसी ने बजरी, पत्थर और ईंटों का सहयोग किया तो कई लोगों ने आर्थिक सहायता प्रदान की। जनसहयोग से शुरू हुआ यह अभियान धीरे-धीरे एक मिसाल बन गया और कुछ ही समय में भोली देवी का मकान बनकर तैयार हो गया। मकान निर्माण पूर्ण होने के बाद बुधवार को भामाशाहों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में नव निर्मित मकान का विधिवत शुभारंभ किया गया। पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर मकान का लोकार्पण किया गया तथा विधवा महिला भोली देवी और उसके दोनों मासूम बच्चों का नए घर में गृह प्रवेश कराया गया। वर्षों बाद अपने सिर पर पक्की छत मिलने से भोली देवी की आंखें नम हो गईं और मौजूद लोगों ने भी इस भावुक पल को महसूस किया। इस अवसर पर समाजसेवी दिनेश पारीक, नारायण भदाला, कैलाश जाट, राम वैष्णव, सद्दाम मंसूरी, विजय चौधरी, काना जाट, रत्न तेली, जगदीश तेली, देवराज जाट, पंडित लोकेश कुमार, रामलाल पांडे, पुष्पेंद्र शर्मा, नारायण गोस्वामी तथा शिवांश पुरोहित सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। यह पूरा घटनाक्रम इस बात का उदाहरण बन गया कि जब पत्रकारिता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज बनती है, तो प्रशासन, जनप्रतिनिधि और समाज मिलकर किसी की जिंदगी बदल सकते हैं। तिरपाल के नीचे जीवन गुजारने वाली भोली देवी और उसके बच्चों को आज पक्की छत मिल चुकी है, जो जनसहयोग, संवेदनशीलता और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल है। भामाशाहों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से साकार हुआ सपना, वर्षों बाद विधवा महिला और उसके बच्चों को मिली अपने घर की खुशी

Bhilwara, Bhilwara | Jun 25, 2026

दिगंबर जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली, जगह-जगह हुआ स्वागत
भीलवाड़ा/शाहपुरा : सुभाष व्यास
दिगंबर जैन समाज द्वारा मंदिर में मूर्ति स्थापना महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन, महिलाएं, पुरुष एवं युवा पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में धार्मिक जयघोषों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। यात्रा में सुसज्जित रथ पर विराजित प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों, व्यापारियों एवं नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि मूर्ति स्थापना महोत्सव के तहत कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
मूर्ति स्थापना कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे नगर में धार्मिक माहौल बना रहा।

दिगंबर जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली, जगह-जगह हुआ स्वागत भीलवाड़ा/शाहपुरा : सुभाष व्यास दिगंबर जैन समाज द्वारा मंदिर में मूर्ति स्थापना महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन, महिलाएं, पुरुष एवं युवा पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में धार्मिक जयघोषों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। यात्रा में सुसज्जित रथ पर विराजित प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों, व्यापारियों एवं नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि मूर्ति स्थापना महोत्सव के तहत कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे नगर में धार्मिक माहौल बना रहा।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 25, 2026

राजस्थान नर्सेंज यूनियन भीलवाड़ा द्वारा राजधानी जयपुर मे निदेशक अराजपत्रित स्वास्थ्य से कि मुलाक़ात,
*भीलवाड़ा जिले के नर्सेंज की पीड़ाओ को निदेशक राकेश शर्मा के समक्ष रखी गई*
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल                                                           राजस्थान नर्सेंज यूनियन महात्मा गांधी चिकित्सालय भीलवाड़ा द्वारा जिला अध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतृत्व में राजधानी जयपुर में जाकर निदेशक चिकित्सा  राकेश शर्मा से मिलकर आर न यु टीम द्वारा ज्ञापन दिया गया
जिला संयोजक अमित व्यास ने बताया   कि महात्मा गांधी चिकित्सालयभीलवाड़ा एवं राजमाता विजय राजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा में नर्सेंज कर्मचारियों को मासिक वेतन की परेशानी,पद विलोपन की परेशानी एवं ठेके पर रखे 48 संविदा कर्मियों के हटने की परेशानी के कारण अत्यंत मानसिक तनाव से गुजरना पड़ रहा है
महासचिव विनोद सोनी ने बताया की निदेशक को बताया गया कि यह मानसिक तनाव न केवल नर्सेंज संवर्ग पर अपितु एक दशक से महात्मा गांधी चिकित्सालय में अन्य नर्सेंज के पद  भी न बढ़ाए जाने के कारण जहां महात्मा गांधी चिकित्सालय में 533 बेड स्वीकृत है उसके विपरीत लगभग 830  बेड लगाकर प्रतिदिन करीबन 900 से 1000 मरीज का इलाज किया जा रहा है जिसका सबसे बड़ा भार नर्सिंग ऑफिसर्स पर पड़ रहा है जो की अत्यंत ही विचारणीय और अत्यंत मानसिक तनाव को नर्सेंज द्वारा वहन किया जा रहा है जिसे अति शीघ्र दूर किया जावे नर्सेंज को जिनके पद विलोपित किए गए उनको महात्मा गांधी चिकित्सालय भीलवाड़ा की कैथ लेब में 48 संविदा कर्मियों को वापस समायोजित किया जावे एवं 83 नर्सेंज जो की मेडिकल कॉलेज से पद विलोपन होकर अभी आर्थिक संकट के साथ-साथ मानसिक पीड़ा से जूझ रहे हैं उन्हें भी निजात दिलवाकर भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में ही समायोजित कर दिया जाए और नर्सेंज की वेतन वीसंगति एवं नर्सिंग अधीक्षक पदों की पदोन्नति में छूट नर्सिंग सीनियर ऑफिसर्स की पीड़ा को भी अति शीघ्र खत्म करके उन्हें न्याय दिया जाए ऐसी मांग रखी गई! 
उपाध्यक्ष करण सिंह सिसोदिया ने बताया की इसके बाद टीम ने मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल से मिले और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया तत्पष्यात विधयाक खंडेलवाल ने चिक्तिसा मंत्री गजेंद्र सिंह खिवंसर को दूरभाष पर नर्सिंग कर्मचारियो की परेशानिया दूर करने की पैरवी की

राजस्थान नर्सेंज यूनियन भीलवाड़ा द्वारा राजधानी जयपुर मे निदेशक अराजपत्रित स्वास्थ्य से कि मुलाक़ात, *भीलवाड़ा जिले के नर्सेंज की पीड़ाओ को निदेशक राकेश शर्मा के समक्ष रखी गई* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल राजस्थान नर्सेंज यूनियन महात्मा गांधी चिकित्सालय भीलवाड़ा द्वारा जिला अध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतृत्व में राजधानी जयपुर में जाकर निदेशक चिकित्सा राकेश शर्मा से मिलकर आर न यु टीम द्वारा ज्ञापन दिया गया जिला संयोजक अमित व्यास ने बताया कि महात्मा गांधी चिकित्सालयभीलवाड़ा एवं राजमाता विजय राजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा में नर्सेंज कर्मचारियों को मासिक वेतन की परेशानी,पद विलोपन की परेशानी एवं ठेके पर रखे 48 संविदा कर्मियों के हटने की परेशानी के कारण अत्यंत मानसिक तनाव से गुजरना पड़ रहा है महासचिव विनोद सोनी ने बताया की निदेशक को बताया गया कि यह मानसिक तनाव न केवल नर्सेंज संवर्ग पर अपितु एक दशक से महात्मा गांधी चिकित्सालय में अन्य नर्सेंज के पद भी न बढ़ाए जाने के कारण जहां महात्मा गांधी चिकित्सालय में 533 बेड स्वीकृत है उसके विपरीत लगभग 830 बेड लगाकर प्रतिदिन करीबन 900 से 1000 मरीज का इलाज किया जा रहा है जिसका सबसे बड़ा भार नर्सिंग ऑफिसर्स पर पड़ रहा है जो की अत्यंत ही विचारणीय और अत्यंत मानसिक तनाव को नर्सेंज द्वारा वहन किया जा रहा है जिसे अति शीघ्र दूर किया जावे नर्सेंज को जिनके पद विलोपित किए गए उनको महात्मा गांधी चिकित्सालय भीलवाड़ा की कैथ लेब में 48 संविदा कर्मियों को वापस समायोजित किया जावे एवं 83 नर्सेंज जो की मेडिकल कॉलेज से पद विलोपन होकर अभी आर्थिक संकट के साथ-साथ मानसिक पीड़ा से जूझ रहे हैं उन्हें भी निजात दिलवाकर भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में ही समायोजित कर दिया जाए और नर्सेंज की वेतन वीसंगति एवं नर्सिंग अधीक्षक पदों की पदोन्नति में छूट नर्सिंग सीनियर ऑफिसर्स की पीड़ा को भी अति शीघ्र खत्म करके उन्हें न्याय दिया जाए ऐसी मांग रखी गई! उपाध्यक्ष करण सिंह सिसोदिया ने बताया की इसके बाद टीम ने मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल से मिले और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया तत्पष्यात विधयाक खंडेलवाल ने चिक्तिसा मंत्री गजेंद्र सिंह खिवंसर को दूरभाष पर नर्सिंग कर्मचारियो की परेशानिया दूर करने की पैरवी की

Bhilwara, Bhilwara | Jun 25, 2026

छात्रों और युवाओं के भविष्य पर गंभीर मंथन, बड़ी एलईडी स्क्रीन पर राहुल गांधी के कोटा संवाद का सीधा प्रसारण

भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल, 24 जून 2026

जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा शहर द्वारा टाउन हॉल स्थित महाराणा प्रताप सभागार, नगर निगम भीलवाड़ा में छात्रों और युवाओं से जुड़े शिक्षा एवं रोजगार के मुद्दों पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कोटा में छात्रों एवं युवाओं के साथ किए गए संवाद का बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवा अभ्यर्थियों, शिक्षकों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों ने देखा।

जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा शहर के अध्यक्ष शिवराम जी.पी. खटीक ने अपने संबोधन में कहा कि देश के युवाओं का भविष्य लगातार पेपर लीक, परीक्षाओं के रद्द होने, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी तथा बढ़ती बेरोज़गारी जैसी समस्याओं से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाने तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए इसे युवाओं के हित में महत्वपूर्ण पहल बताया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर ने कहा कि देश की सबसे बड़ी ताकत उसके युवा हैं। यदि उनकी शिक्षा और रोजगार की सुरक्षा नहीं होगी तो राष्ट्र का भविष्य भी प्रभावित होगा। उन्होंने युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनका समाधान करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि कांग्रेस निरंतर इस दिशा में संघर्ष कर रही है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री एवं भीलवाड़ा शहर प्रभारी नसीम अख्तर इंसाफ ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था और युवाओं के साथ सतत संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया।

भीलवाड़ा जिला सह प्रभारी कैलाश झालीवाल ने कहा कि आज का युवा अवसर चाहता है, केवल आश्वासन नहीं। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से युवाओं की समस्याओं को गाँव-गाँव और वार्ड-वार्ड तक पहुँचाने का आह्वान किया तथा शिक्षा एवं रोजगार के मुद्दों पर जनजागरण अभियान जारी रखने की बात कही।

भीलवाड़ा विधानसभा प्रभारी गौतम स्वामी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं की मेहनत का सम्मान होना चाहिए। निष्पक्ष परीक्षाएँ, समयबद्ध भर्तियाँ और पारदर्शी व्यवस्था युवाओं का अधिकार है तथा समाज के सभी वर्गों को इन मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज़ उठानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी के कोटा संवाद का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसमें शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, युवाओं के भविष्य और रोजगार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने संवाद को गंभीरता से सुना तथा युवाओं के मुद्दों पर व्यापक चर्चा और समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

इस अवसर पर याकूब मोहम्मद, राजेश चौधरी, मनोज पालीवाल, राजेन्द्र जैन, मंजू पोखरना, कुणाल ओझा, मोहम्मद हारून रंगरेज, सत्यवीर सिंह सांकरिया , मोहम्मद रफिक शेख, मेवाराम खोईवाल, अनिल राठी, ऊकार माली, हमीद रंगरेज, शिव प्रकाश घावरी, योगेश सोनी, रेखा हिरण, किशन जाट, भावेश पुरोहित, राधेश्याम भड़ाणा, भवर जाट, अमजद कायमखानी, चन्द्र प्रकाश अमरवाल, उस्मान पठान, वसीम शेख, कन्हैया लाल बैरवा, डॉ. फरियाद मोहम्मद, निसार सिलावट, अशफाक कुरैशी, मोहम्मद शाहीद देशवाली, अनील डीड़वाणिया, राजकुमार माली, सुरेश बम्ब, जितेन्द्र दरियानी, श्यामलाल महोल्त्रा, अशोक पारीक, ओमप्रकाश तेली, राजकुमार जैन, शाकिर शेख, कश्मीर शेख, राजकुमार खटीक, मुकेश घुसर, राकेश देसाई, अली मंसूरी, ममता शर्मा, दीपक व्यास, एडवोकेट विनोद कसारा, विकास जैन, कमल प्रजापत, अनवर हुसैन मंसूरी, गोरीशंकर दायमा सहित सभी वार्ड अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट कुणाल ओझा ने किया

छात्रों और युवाओं के भविष्य पर गंभीर मंथन, बड़ी एलईडी स्क्रीन पर राहुल गांधी के कोटा संवाद का सीधा प्रसारण भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल, 24 जून 2026 जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा शहर द्वारा टाउन हॉल स्थित महाराणा प्रताप सभागार, नगर निगम भीलवाड़ा में छात्रों और युवाओं से जुड़े शिक्षा एवं रोजगार के मुद्दों पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कोटा में छात्रों एवं युवाओं के साथ किए गए संवाद का बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवा अभ्यर्थियों, शिक्षकों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों ने देखा। जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा शहर के अध्यक्ष शिवराम जी.पी. खटीक ने अपने संबोधन में कहा कि देश के युवाओं का भविष्य लगातार पेपर लीक, परीक्षाओं के रद्द होने, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी तथा बढ़ती बेरोज़गारी जैसी समस्याओं से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाने तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए इसे युवाओं के हित में महत्वपूर्ण पहल बताया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर ने कहा कि देश की सबसे बड़ी ताकत उसके युवा हैं। यदि उनकी शिक्षा और रोजगार की सुरक्षा नहीं होगी तो राष्ट्र का भविष्य भी प्रभावित होगा। उन्होंने युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनका समाधान करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि कांग्रेस निरंतर इस दिशा में संघर्ष कर रही है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री एवं भीलवाड़ा शहर प्रभारी नसीम अख्तर इंसाफ ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था और युवाओं के साथ सतत संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया। भीलवाड़ा जिला सह प्रभारी कैलाश झालीवाल ने कहा कि आज का युवा अवसर चाहता है, केवल आश्वासन नहीं। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से युवाओं की समस्याओं को गाँव-गाँव और वार्ड-वार्ड तक पहुँचाने का आह्वान किया तथा शिक्षा एवं रोजगार के मुद्दों पर जनजागरण अभियान जारी रखने की बात कही। भीलवाड़ा विधानसभा प्रभारी गौतम स्वामी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं की मेहनत का सम्मान होना चाहिए। निष्पक्ष परीक्षाएँ, समयबद्ध भर्तियाँ और पारदर्शी व्यवस्था युवाओं का अधिकार है तथा समाज के सभी वर्गों को इन मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज़ उठानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी के कोटा संवाद का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसमें शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, युवाओं के भविष्य और रोजगार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने संवाद को गंभीरता से सुना तथा युवाओं के मुद्दों पर व्यापक चर्चा और समाधान की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर याकूब मोहम्मद, राजेश चौधरी, मनोज पालीवाल, राजेन्द्र जैन, मंजू पोखरना, कुणाल ओझा, मोहम्मद हारून रंगरेज, सत्यवीर सिंह सांकरिया , मोहम्मद रफिक शेख, मेवाराम खोईवाल, अनिल राठी, ऊकार माली, हमीद रंगरेज, शिव प्रकाश घावरी, योगेश सोनी, रेखा हिरण, किशन जाट, भावेश पुरोहित, राधेश्याम भड़ाणा, भवर जाट, अमजद कायमखानी, चन्द्र प्रकाश अमरवाल, उस्मान पठान, वसीम शेख, कन्हैया लाल बैरवा, डॉ. फरियाद मोहम्मद, निसार सिलावट, अशफाक कुरैशी, मोहम्मद शाहीद देशवाली, अनील डीड़वाणिया, राजकुमार माली, सुरेश बम्ब, जितेन्द्र दरियानी, श्यामलाल महोल्त्रा, अशोक पारीक, ओमप्रकाश तेली, राजकुमार जैन, शाकिर शेख, कश्मीर शेख, राजकुमार खटीक, मुकेश घुसर, राकेश देसाई, अली मंसूरी, ममता शर्मा, दीपक व्यास, एडवोकेट विनोद कसारा, विकास जैन, कमल प्रजापत, अनवर हुसैन मंसूरी, गोरीशंकर दायमा सहित सभी वार्ड अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट कुणाल ओझा ने किया

Bhilwara, Bhilwara | Jun 24, 2026

“लखनऊ (यूपी) में कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड से सबक लेते हुए भीलवाड़ा नगर निगम ने को शहर के कोचिंग क्लासेस, रेस्टोरेंट और होटलों का सुरक्षा चेकअप किया। टीम ने यहां फायर सेफ्टी के अरेंजमेंट देखें और खामियां मिलने पर सीज की कार्रवाई की।”

“लखनऊ (यूपी) में कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड से सबक लेते हुए भीलवाड़ा नगर निगम ने को शहर के कोचिंग क्लासेस, रेस्टोरेंट और होटलों का सुरक्षा चेकअप किया। टीम ने यहां फायर सेफ्टी के अरेंजमेंट देखें और खामियां मिलने पर सीज की कार्रवाई की।”

Bhilwara, Bhilwara | Jun 24, 2026

भीलवाड़ा: Sdpi ने मीटिंग में बुलाकर बिना जानकारी के न जाने कौन सा पद दिया नंदलाल रेगर भीलवाड़ा उप नगर सांगानेर में 2 दिन पहले - Bhilwara News