🚨 उदयपुर में विदेशी महिला YouTuber से अभद्रता, 'Lip Kiss Please' कहकर किया परेशान, ऑटो चालक गिरफ्तार!
राजस्थान के उदयपुर में घूमने आई थाईलैंड की महिला YouTuber के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर को युवती टाउन हॉल स्थित नगर निगम मेले में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। इसी दौरान ऑटो चालक आफताब उर्फ गबरू उसके पास पहुंचा और बार-बार 'Lip Kiss Please' कहकर उसे परेशान करने लगा।
आरोपी की यह पूरी हरकत युवती के मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद 14 नवंबर को युवती ने घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और मामला चर्चा में आ गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक आफताब उर्फ गबरू को गिरफ्तार कर लिया।
लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान हुई इस घटना ने एक बार फिर महिला पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#Udaipur #Rajasthan #ThailandYouTuber #AftabGabru #UdaipurNews