आरोन: आरोन के सरकारी स्कूल में बोतल में पेशाब की घटना के बाद, जिला शिक्षा अधिकारी ने क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया
Aron, Guna | Aug 22, 2026 आरोन ब्लॉक के सरकारी स्कूल में पानी की बोतल में पेशाब मिलकर पिलाने की शर्मनाक घटना के बाद 22 अगस्त को जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ ने आरोन ब्लॉक के सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया। रामपुर हाई स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था छात्रों की उपस्थिति पढ़ाई सुरक्षा देखी और निर्देश दिए। 21 अगस्त को कलेक्टर ने आरोन के सेमराखेड़ा छात्रावास का निरीक्षण किया था।