गुना में जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता के चयनित जिले के सभी ब्लॉक से 32 विद्यार्थियों को 18 फरवरी को जिज्जी की पंचायत में हुए कार्यक्रम में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे ने सम्मानित किया। कलेक्टर ने बच्चों को संवाद कर पहले पड़े फिर लिखे और नियमित रूप से दोहराएं यही सफलता की कुंजी है का मंत्र दिया। इस दौरान परिजन भी मौजूद रहे।