आरोन: गुना की महिला समाज सेवी को आदिवासी दलितों के उत्थान के लिए मिला भारत रत्न सी सुब्रमण्यम नेशनल अवार्ड
Aron, Guna | Feb 19, 2026 गुना जिले में आदिवासी दलित समुदाय के उत्थान के लिए 26 सालों से काम कर रही बंधुआ मुक्ति मोर्चा गुना जिला संयोजक श्रीमती शशि अहिरवार को बीते रोज नेशनल फाऊंडेशन फॉर इंडिया ने दिल्ली में भारत रत्न सी सुब्रमण्यम अवार्ड से सम्मानित किया है। 19 फरवरी को गुना में शशि अहिरवार ने कहा, बंधुआ मजदूरों को मुक्त करने के साथ उत्थान के लिए प्रयास जारी रहेंगे।