मैट्रिक और बारहवीं के टॉप-10 छात्र-छात्राएं सम्मानित
नौहट्टा, संवाददाता
प्रखंड क्षेत्र के बौलिया उच्च विद्यालय, बौलिया में मंगलवार को मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप-10 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशियां साझा कीं।
विद्यालय की ओर से मेडल, मोमेंटो, डायरी, पेन एवं फाइल देकर छात्रों को सम्मानित किया गया। मैट्रिक के टॉप-10 में रिया कुमारी, सरस्वती कुमारी, सूरज कुमार, नितिन सिन्हा, शुभम राज, आयुष कुमार, विक्की कुमार, ऋषभ, प्रदीप उरांव एवं असगर अली शामिल रहे। वहीं इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय में मन्नत हाशमी, अविनाश कुमार, प्रीति कुमारी, रागिनी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, आरती कुमारी, पूजा कुमारी, दीप्ति आर्या एवं अंशु कुमारी तथा कला संकाय में हर्ष कुमार, आकांक्षा पटेल, अंजली कुमारी, प्रेम कुमार, सुरभि कुमारी, धर्मेंद्र उरांव, दया कुमारी, नंदनी कुमारी एवं शिल्पी कुमारी को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुमेर कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता विद्यालय और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कैरियर मार्गदर्शन भी दिया। वही प्रधानाध्यापक ने बताया स्कूल टॉपर के बच्चों अलग से दिवाल घड़ी देकर समय का महत्व की प्रतीक समझाया गया।कार्यक्रम में जिला पार्षद सुदामा राम, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, देवेंदन महतो, पदुम प्रसाद, शिक्षक रवींद्र कुमार, कृष्ण मोहन तिवारी, राकेश कुमार, राकेश गौड़, मिथिलेश कुमार, शैलेश कुमार, दीपक तिवारी, मोहित कुमार, आरती कुमारी, प्रियंका कुमारी, वंदना कुमारी सहित बड़ी संख्या में
@# अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
#rohtas #BiharNews #BreakingNews #nauhatta #apnanewsbihar
Nauhatta, Rohtas | Jun 24, 2026