समहुता में राज्यस्तरीय हैंडबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन, पटना और सीवान ने जीती शील्ड
रोहतास प्रखंड के समहुता स्थित बीबीसी स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय बिहार राज्यस्तरीय हैंडबॉल चैंपियनशिप का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से 600 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
पुरुष वर्ग में पटना की टीम विजेता और एकलव्य पटना उपविजेता बनी। वहीं महिला वर्ग में सीवान की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। रानी लक्ष्मीबाई एकेडमी सीवान उपविजेता रही।
🏅 संजय कुमार और खुशबू को बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार मिला, जबकि रोहतास की टीम को राइजिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि राजबली सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला राज्यस्तरीय मंच, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह।
📍 समहुता, रोहतास (बिहार)
#HandballChampionship #Rohtas #Samhuata #BiharHandball #PatnaTeam #SiwanTeam #SportsNews #RohtasNews #अपनारोहतास #अपनारोहतास_न्यूज #BiharSports #Handball2026