कोरांव: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को थाना परिसर का कराया गया भ्रमण, दी गई आवश्यक जानकारियां
उत्तर प्रदेश सरकार के 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, खजुरी कोरांव (प्रयागराज) की छात्राओं ने कोरांव थाना परिसर का दौरा किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के मन से पुलिस का डर हटाना और उन्हें कानून व सुरक्षा व्यवस्था से परिचित कराना था। महिला उप निरीक्षक शिवानी पटेल ने छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क आदि के बारे में बताया