सोरांव: मऊआइमा इलाके के हरखपुर गांव के समीप युवक से तमंचा सटाकर ₹20 हजार की लूट, पुलिस जांच में जुटी
मऊ आइमा इलाके के कटरा दयाराम निवासी इम्तियाज आलम शनिवार की भोर अपने बहन के घर वापस लौट रहा था। मऊ आइमा के हरखपुर चौराहे पर पेट्रोल पंप के पास पहले से घात लगाए बैठे तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया। कनपटी पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी ।और जेब से रखा 20,000 रुपये नकद, उनकी मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन लूट लिए। पीड़ित अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।