सिरसागंज: राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित अश्वनी जैन को नगर सिरसागंज में मिला ‘जैन समाज रत्न’ सम्मान
सिरसागंज नगर में क्षमावाणी पर्व के अवसर पर सोमवार को सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से श्री श्रेयांस नाथ दिगम्बर जैन मंदिर कमेटी के संयोजन में आयोजित वार्षिक रथयात्रा महोत्सव में भव्य सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान श्री महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज के नागरिक शास्त्र प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को जैन समाज ने ‘जैन समाज रत्न’ की उपाधि से अलंकृत किया।