नईसराय: नई सराय में तेज रफ्तार वाहनों से दहशत फैलाने वाले 3 लोग पुलिस ने किए गिरफ्तार, 2 फरार
शनिवार दोपहर नई सराय कस्बे में शराब पीकर चार पहिया वाहनों से उत्पात मचाना पांच युवकों को भारी पड़ गया। नई सराय पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त कर लिए हैं। जबकि, दो युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। बताते हैं कि, पुलिस युवकों को गिरफ्तार कर पैदल ही थाने लेकर आई। जिससे युवकों के पीछे खासी भीड़ एकत्रित हो गई।