आगामी नवरात्रि पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मिर्जापुर पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने बिना लाइसेंस मुर्गा मीट की दुकानें संचालित करने वाले 28 विक्रेताओं के विरुद्धअब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है!!पुलिस की इस कार्रवाई को त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्राप्त पुलिस विवरण के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विनोद कुमार ने थाना मिर्जापुर क्षेत्र में हल्का-वार पुलिस टीमों का गठन किया। इसके बाद संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के साथ बिना लाइसेंस मीट बिक्री करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। 8 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 28 मीट विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की। उपलब्ध पुलिस विवरण में मुकदमा संख्या 323/26, 324/26, 325/26 और 326/26, धारा 272 बीएनएस के तहत चार मुकदमे दर्ज होने का उल्लेख है। इसके अतिरिक्त संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध शांति व्यवस्था के मद्देनजर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। पुलिस के अनुसार, संबंधित विक्रेता कथित तौर पर बिना आवश्यक अनुमति या लाइसेंस के दुकानों पर मुर्गे का मीट काट रहे थे। पुलिस का कहना है कि मीट काटने से निकलने वाली गंदगी रास्तों पर फेंके जाने से आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य और स्वच्छता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका थी। इसके साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए कार्रवाई की गई। नवरात्रि जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान प्रशासन और पुलिस की जिम्मेदारी होती है कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्वच्छता और आपसी सौहार्द बना रहे। मिर्जापुर पुलिस की यह कार्रवाई इसी दिशा में उठाया गया कदम है। हालांकि, मीट बिक्री से संबंधित नियमों का पालन सभी पर समान रूप से लागू होना चाहिए और किसी भी कार्रवाई में कानूनी प्रक्रिया का पालन जरूरी है।थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में उपनिरीक्षक अवशेष भाटी, नरेश कुमार, रामबीर शाक्य और चरनपाल सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। टीम ने अभियान के दौरान कार्रवाई को अंजाम दिया!!
#SaharanpurNews #BehatNews #मुर्गा_कटान #मांस_विक्रेता #नवरात्रि_2026 #पुलिस_कार्रवाई #चेकिंग_अभियान #बिना_लाइसेंस_मीट_विक्रेता #सहारनपुर_पुलिस #बेहट_पुलिस #UPPolice #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #News7 #दि_सहारनपुर_वॉइस #सच्चाई_के_साथ_हरदम