सूचना प्राप्त होते ही माधवपुर पंचायत में नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण उत्पन्न पेयजल संबंधी समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों के लिए तत्काल अस्थायी चापाकल की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में आमजन को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।