बेलदौर प्रखंड अंतर्गत बलैठा पंचायत के मुनी टोला पचाठ में कोसी नदी के बाएं तट पर स्थित 4 किलोमीटर चौधली जमींदारी बांध के सामने बाढ़ संघर्ष कार्य लगातार जारी है। उक्त स्थल पर FCD-2, खगड़िया के अधीन आवश्यक सुरक्षात्मक एवं बाढ़ संघर्ष कार्य कराए जा रहे हैं।
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटबंध की सुरक्षा एवं संवेदनशील स्थलों की निगरानी लगातार की जा रही है। प्रशासन एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों द्वारा स्थिति पर सतत नजर रखते हुए आवश्यकतानुसार निरोधात्मक एवं सुरक्षात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
2 views | Khagaria, Bihar | Sep 6, 2026