बढ़ते हुए जलस्तर एवं संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आज से सामुदायिक रसोई की शुरुआत कर दी गई है। इसके माध्यम से प्रभावित लोगों को राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है। प्रभावित लोगों को भोजन, आवश्यक सामग्री सहित अन्य जरूरी राहत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
5 views | Khagaria, Bihar | Sep 6, 2026