Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
dprokhagaria
Previous slide
Next slide
बढ़ते जलस्तर के बीच अनुमंडल पदाधिकारी महोदय एवं अंचलाधिकारी महोदय, खगड़िया सदर द्वारा मथार में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण जारी है। इस दौरान जलस्तर एवं आवागमन की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।
40 views |
Khagaria, Bihar
| Sep 6, 2026
MORE NEWS
सूचना प्राप्त होते ही माधवपुर पंचायत में नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण उत्पन्न पेयजल संबंधी समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों के लिए तत्काल अस्थायी चापाकल की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में आमजन को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
Khagaria, Bihar | Sep 6, 2026
बेलदौर प्रखंड अंतर्गत बलैठा पंचायत के मुनी टोला पचाठ में कोसी नदी के बाएं तट पर स्थित 4 किलोमीटर चौधली जमींदारी बांध के सामने बाढ़ संघर्ष कार्य लगातार जारी है। उक्त स्थल पर FCD-2, खगड़िया के अधीन आवश्यक सुरक्षात्मक एवं बाढ़ संघर्ष कार्य कराए जा रहे हैं। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटबंध की सुरक्षा एवं संवेदनशील स्थलों की निगरानी लगातार की जा रही है। प्रशासन एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों द्वारा स्थिति पर सतत नजर रखते हुए आवश्यकतानुसार निरोधात्मक एवं सुरक्षात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
Khagaria, Bihar | Sep 6, 2026
कृष्णपुरी वार्ड संख्या-30 का अनुमंडल पदाधिकारी एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया। प्रभावित परिवारों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें पूर्व से चिन्हित बापू मध्य विद्यालय में शिफ्ट किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। आज शाम तक गद्दा, जेनरेटर सेट सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी, ताकि प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Khagaria, Bihar | Sep 6, 2026
नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच ग्राम पूर्वी ठठ्ठा के वार्ड संख्या-14 स्थित चैधा में विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। आवागमन के मार्ग पर जेनरेटर की व्यवस्था की जा रही है, ताकि प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक विद्युत आपूर्ति बाधित न हो और आमजन को सुविधा मिल सके।
Khagaria, Bihar | Sep 6, 2026
🌊 बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट गंगा एवं बूढ़ी गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ की वर्तमान स्थिति, राहत-बचाव की तैयारियों एवं आगामी कार्ययोजना की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आपदा नहीं है भारी, यदि पूरी हो तैयारी। #Khagaria #FloodAlert #DistrictAdministrationKhagaria #DisasterManagement #FloodPreparedness #BiharGovernment
Khagaria, Bihar | Sep 6, 2026
रहीमपुर मध्य एवं रहीमपुर उत्तरी पंचायत में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थानीय लोगों के लिए अस्थायी चापाकल की व्यवस्था हेतु कार्य प्रगति पर है। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
Khagaria, Bihar | Sep 6, 2026
बढ़ते हुए जलस्तर एवं संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आज से सामुदायिक रसोई की शुरुआत कर दी गई है। इसके माध्यम से प्रभावित लोगों को राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है। प्रभावित लोगों को भोजन, आवश्यक सामग्री सहित अन्य जरूरी राहत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
Khagaria, Bihar | Sep 6, 2026
🌊 गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट आज खगड़िया जिले में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की संभावित स्थिति, तैयारियों एवं राहत-बचाव कार्यों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी गई। आपदा नहीं है भारी, यदि पूरी हो तैयारी। #Khagaria #FloodAlert #DistrictAdministrationKhagaria #DisasterManagement #FloodPreparedness
Khagaria, Bihar | Sep 6, 2026