रहीमपुर मध्य एवं रहीमपुर उत्तरी पंचायत में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थानीय लोगों के लिए अस्थायी चापाकल की व्यवस्था हेतु कार्य प्रगति पर है। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।