कृष्णपुरी वार्ड संख्या-30 का अनुमंडल पदाधिकारी एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया। प्रभावित परिवारों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें पूर्व से चिन्हित बापू मध्य विद्यालय में शिफ्ट किया जा रहा है।
प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। आज शाम तक गद्दा, जेनरेटर सेट सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी, ताकि प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
1 views | Khagaria, Bihar | Sep 6, 2026