घूंघट की आड़ में सियासी खेल! तीन बार भरा पर्चा, आखिर भाजपा से बन गईं प्रधान
#rajasthannews
राजस्थान के डीग जिले की बृजनगर पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव के दौरान एक अनोखा और दिलचस्प राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। यहां बती गुर्जर ने एक ही चुनाव में तीन अलग-अलग प्रत्याशियों के रूप में नामांकन दाखिल कर सबको चौंका दिया। सबसे पहले उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में घूंघट में नामांकन भरा। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया और फिर भाजपा प्रत्याशी के रूप में भी नामांकन पेश कर दिया। आखिरकार राजनीतिक घटनाक्रम ने ऐसा मोड़ लिया कि बती गुर्जर भाजपा प्रत्याशी के रूप में निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हो गईं।
Deegnews
Rajasthannews
Electionnews
Jaivardhannews