राजसमंद में घर से सोने-चांदी के जेवर पार, परिजनों को कानोंकान खबर नहीं! पुलिस ने खोला राज #rajsamandnews
राजसमंद। कुंवारिया थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह रही कि घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी होने की जानकारी परिजनों को भी नहीं थी। पुलिस जब चोरी के बारे में पूछने पहुंची, तो परिजनों ने पहले वारदात से इनकार कर दिया। बाद में घर की टूटी खिड़की देखकर तलाशी ली तो चोरी का पता चला। एसपी हेमंत कलाल के अनुसार, पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि पर कुरज निवासी कन्हैयालाल उर्फ कान्हा माली (20) को पकड़ा। पूछताछ में उसने सत्यनारायण लावटी के घर चोरी करना कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी के जेवर खरीदने वाले कालू उर्फ पप्पू अहीर को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोने की अंगूठी, टीका, कानों के झाले, टॉप्स और चांदी की टोकरियां, दो जोड़ी पायजेब, नारियल व सिक्का बरामद किए हैं। वारदात में सहयोगी बबलू उर्फ कालू रेगर अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
Rajsamandpolice
Chorinews
SPHemantkalal
Rajsamandnews
Jaivardhannews