तिजारा: भिवाड़ी में एमएसएमई उद्यमियों के लिए दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम सह प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ
Tijara, Alwar | Aug 21, 2026 भिवाड़ी में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग विकास कार्यालय जयपुर के द्वारा एमएसएमई उद्यमियों के लिए शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई उद्यमियों को डिफेंस ऑर्डिनेंस फैक्ट्री एचपीसीएल राजस्थान रिफायनरी लिमिटेड सहित संभावित खरीदारों से जोड़ना एवं उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति करना था।