सिरसागंज: कौरारा स्थित मरघटी के पास पुलिस टीम ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरसागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आस मोहम्मद उर्फ आसू पुत्र अलीम, निवासी बरी का नगला, 60 फुटा रोड, थाना रामगढ़, उम्र करीब 21 वर्ष को कौरारा रोड स्थित मरघटी के पास बने बस स्टॉप से पकड़ा गया।