मतदाता सूची में नवीन एवं छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए जिले में चल रहे विशेष अभियान के तहत कोतमा एवं अनूपपुर क्षेत्र में बीएलओ एवं सुपरवाइजर की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों की जानकारी, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, नाम में आवश्यक संशोधन तथा छूटे हुए पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने की कार्यवाही की समीक्षा की गई।
बीएलओ एवं सुपरवाइजर को निर्देशित किया गया कि अभियान के दौरान पात्र नागरिकों तक पहुंचकर उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा आवश्यक संशोधन के लिए निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी दें। साथ ही प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण एवं समय-सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करें।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 7 से 9 अक्टूबर 2026 तक मतदाता सूची में नवीन एवं छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
#anuppur
@ceompsveep
18 views | Anuppur, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026