कलेक्ट्रेट कार्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ गतिविधि के तहत उद्यानिकी विभाग द्वारा सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल ने उपस्थित सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सैनिकों एवं उनके परिवारों द्वारा राष्ट्र सेवा में दिए गए योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम के दौरान श्री विपिन सिंह, श्री महावीर प्रसाद, श्री रवि परमार, श्री मार्तंड वीर विक्रम सिंह, श्री गणपत सिंह राठौर, श्री रामानुज शुक्ला, श्री भूषण दास, श्री रामनिवास, श्री राजकुमार राठौर, श्री मनोज सर्राटी के परिजनों तथा श्री हरिमोहन सिंह को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री प्राची अग्रवाल, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री सुरेंद्र सिंह श्याम, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री उमेश पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#anuppur
24 views | Anuppur, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026