इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (इग्नूटीयू), अमरकंटक के समाज कार्य विभाग के स्नातकोत्तर (एमएसडब्ल्यू) विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने शुक्रवार को अनूपपुर स्थित किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों, संस्थाओं की भूमिका एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।
भ्रमण के दौरान देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों तथा कानून से संघर्षरत बच्चों के लिए संचालित व्यवस्थाओं और संरक्षण प्रक्रियाओं के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं की कार्यशैली से परिचित कराना था।
यह कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय फूकन के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती संजीता भगत, किशोर न्याय बोर्ड के अध्यक्ष श्री मोहनलाल पटेल, विधि एवं परिवीक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार त्रिपाठी, बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री मुकेश कुमार गुप्ता, श्रीमती अभिलाषा पटेल एवं श्रीमती सफाली तथा किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती अभिलाषा पांडेय उपस्थित रहीं।
#anuppur
@jansamparkmp
@mp_wcdmp
19 views | Anuppur, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026